Post Office Schemes: आज के समय में लोग अपनी कमाई का एक हिस्सा सुरक्षित और बेहतर रिटर्न वाली जगह पर निवेश करना चाहते हैं। पोस्ट ऑफिस की स्मॉल सेविंग स्कीम्स इस मामले में सबसे भरोसेमंद विकल्प हैं। ये योजनाएं न केवल सुरक्षित हैं, बल्कि 7.1% से 8.2% तक का आकर्षक सालाना ब्याज भी देती हैं। इनमें हर उम्र और वर्ग के लिए अलग-अलग स्कीम उपलब्ध हैं। खास बात यह है कि इनमें से दो योजनाएं महिलाओं के लिए विशेष रूप से तैयार की गई हैं। आइए जानते हैं इन पांच लोकप्रिय योजनाओं के बारे में विस्तार से।
Post Office Schemes सुकन्या समृद्धि योजना (SSY)
सुकन्या समृद्धि योजना बेटियों के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए बनाई गई है। 10 साल से कम उम्र की बच्ची के नाम पर यह खाता खोला जा सकता है। इसमें सरकार 8.2% तक सालाना ब्याज देती है। अभिभावक हर साल 1.5 लाख रुपये तक जमा कर सकते हैं और धारा 80C के तहत टैक्स में छूट का लाभ मिलता है। यदि लगातार 15 साल तक अधिकतम राशि जमा की जाए, तो 21 साल की मैच्योरिटी पर लगभग 69 लाख रुपये का फंड तैयार हो सकता है। सरकार ने यह योजना 2015 में शुरू की थी और अब तक 4 करोड़ से अधिक खाते खुल चुके हैं।
Post Office Schemes पब्लिक प्रोविडेंट फंड (PPF)
पीपीएफ लंबे समय के सुरक्षित निवेश के लिए सबसे भरोसेमंद विकल्प है। इसमें निवेश पर सरकार की गारंटी होती है और सालाना 7.1% ब्याज मिलता है। 500 रुपये से निवेश शुरू किया जा सकता है और एक वित्तीय वर्ष में अधिकतम 1.5 लाख रुपये जमा किए जा सकते हैं। इस स्कीम की लॉक-इन अवधि 15 साल की है, जिसे 5-5 साल की अवधि के लिए आगे बढ़ाया जा सकता है। मैच्योरिटी पर मिलने वाली पूरी राशि और ब्याज टैक्स-फ्री होता है।
Post Office Schemes नेशनल सेविंग्स सर्टिफिकेट (NSC)
नेशनल सेविंग्स सर्टिफिकेट मध्यम अवधि का बेहतरीन निवेश विकल्प है। इसमें 5 साल की अवधि के लिए निवेश करना होता है और सालाना 7.7% ब्याज मिलता है। यह ब्याज हर साल जुड़ता है लेकिन पूरी राशि मैच्योरिटी पर मिलती है। इसमें निवेश पर धारा 80C के तहत 1.5 लाख रुपये तक टैक्स छूट का लाभ भी लिया जा सकता है। आप इसे किसी भी पोस्ट ऑफिस से अकेले या जॉइंट नाम से खरीद सकते हैं।
Post Office Schemes पोस्ट ऑफिस मंथली इनकम स्कीम (POMIS)
यदि आप हर महीने निश्चित आय चाहते हैं, तो पोस्ट ऑफिस मंथली इनकम स्कीम बेहतर विकल्प है। इस योजना में एकमुश्त निवेश के बाद अगले महीने से ही ब्याज मिलना शुरू हो जाता है। सरकार इस पर 7.4% सालाना ब्याज देती है। न्यूनतम निवेश 1,000 रुपये है। सिंगल अकाउंट में अधिकतम 9 लाख और जॉइंट अकाउंट में 15 लाख रुपये तक का निवेश किया जा सकता है। 9 लाख रुपये निवेश पर हर महीने करीब 5,550 रुपये और 15 लाख रुपये पर 9,250 रुपये तक मासिक ब्याज मिलता है।
Post Office Schemes महिला सम्मान बचत प्रमाणपत्र (MSSC)
यह स्कीम खास तौर पर महिलाओं के लिए बनाई गई है। 2023 में शुरू हुई इस योजना में 7.5% सालाना ब्याज मिलता है और दो साल में मैच्योरिटी होती है। इसमें न्यूनतम 1,000 रुपये और अधिकतम 2 लाख रुपये तक निवेश किया जा सकता है। नाबालिग लड़कियों के नाम पर भी माता-पिता खाता खुलवा सकते हैं। खाता खोलने के एक साल बाद बैलेंस का 40% तक निकासी की जा सकती है। छह महीने बाद खाता बंद करने का विकल्प भी है, हालांकि इसमें 2% ब्याज कटौती होती है।
पोस्ट ऑफिस की ये पांच योजनाएं न केवल सुरक्षित हैं बल्कि छोटे निवेश से भी बड़ा फंड तैयार करने का मौका देती हैं। खासकर सुकन्या समृद्धि और महिला सम्मान बचत प्रमाणपत्र जैसी स्कीमें महिलाओं और बेटियों के भविष्य को मजबूत बनाने के लिए बेहतरीन विकल्प हैं। सुरक्षित निवेश के साथ अच्छा रिटर्न चाहने वालों के लिए ये स्कीमें एक बेहतर समाधान हैं।
महत्वपूर्ण लिंक
All Jobs Update Link : Click Here
Official Website Link : Click Here
निष्कर्ष
यदि आपको यह लेख रोजगार के दृष्टिकोण से उपयोगी लगा, तो आप इस रोजगार लेख को अपने आस-पास के अन्य लोगों के साथ साझा करके उनकी सहायता कर सकते हैं।