Bssc Recruitment 2025: बिहार कर्मचारी चयन आयोग (BSSC) ने 379 पदों पर स्पोर्ट्स पर्सन भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। यह भर्ती खेल और शारीरिक शिक्षा में दक्ष उम्मीदवारों के लिए है। इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती में आवेदन करने की आखिरी तारीख 9 नवंबर 2025 निर्धारित की गई है। यह अवसर उन उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण है, जिन्होंने खेल में राष्ट्रीय या अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है और सरकारी नौकरी में करियर बनाने का सपना देखा है।
Bssc Recruitment 2025 शैक्षणिक योग्यता और खेल प्रमाणपत्र
इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास ग्रेजुएशन की डिग्री होना अनिवार्य है। इसके अलावा, उम्मीदवारों के पास खेल में संबंधित कोचिंग या स्पोर्ट्स डिप्लोमा होना चाहिए। नेहरूज सुभाष राष्ट्रीय खेल संस्थान (भारतीय खेल प्राधिकरण) द्वारा संचालित राष्ट्रीय खेल संस्थान से डिप्लोमा इन स्पोर्ट्स कोचिंग, लक्ष्मीबाई राष्ट्रीय शारीरिक शिक्षण संस्थान, ग्वालियर या केंद्रीय खेल विश्वविद्यालय से स्पोर्ट्स कोचिंग में पीजी डिप्लोमा (PGDSC) भी मान्य हैं। इसके अलावा, UGC मान्यता प्राप्त स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी या बिहार यूनिवर्सिटी से समकक्ष योग्यता रखने वाले उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं।
Bssc Recruitment 2025 खेल उपलब्धियां
आवेदन करने वाले उम्मीदवारों ने राष्ट्रीय या अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं में भाग लेना अनिवार्य है। मान्यता प्राप्त अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व किया हो, या अंतरराष्ट्रीय या राष्ट्रीय चैंपियनशिप में राज्य का प्रतिनिधित्व किया हो। उम्मीदवारों ने कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, वर्ल्ड चैंपियनशिप, एशियाई चैंपियनशिप जैसे प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया हो, या मान्यता प्राप्त वार्षिक अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में हिस्सा लिया हो। इसके अलावा, अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय प्रतियोगिता या मान्यता प्राप्त जूनियर/राष्ट्रीय चैंपियनशिप में कम से कम दो बार भाग लेना आवश्यक है।
Bssc Recruitment 2025 आयु सीमा
इस भर्ती में आवेदन करने के लिए सामान्य पुरुष उम्मीदवार की आयु 21 से 37 साल तक होनी चाहिए। पिछड़े वर्ग (BC, EBC) के उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु 40 साल, सामान्य महिला उम्मीदवार के लिए 40 साल, और अनुसूचित जाति/जनजाति के उम्मीदवारों के लिए 42 साल निर्धारित की गई है।
Bssc Recruitment 2025 चयन प्रक्रिया और परीक्षा पैटर्न
चयन प्रक्रिया में रिटन एग्जाम और इंटरव्यू शामिल है। रिटन एग्जाम कुल 150 अंकों का होगा और इंटरव्यू 50 अंकों का। कुल मिलाकर उम्मीदवार 200 अंकों के आधार पर चयनित होंगे। कैटेगरी वाइज क्वालिफाइंग मार्क्स इस प्रकार हैं: अनारक्षित – 40%, पिछड़ा वर्ग – 36.5%, अति पिछड़ा वर्ग – 34%, अनुसूचित जाति/जनजाति, महिला और दिव्यांग – 32%। परीक्षा में विषयों के अंतर्गत जनरल नॉलेज, एलाइड साइंस इन स्पोर्ट्स और मेन स्पोर्ट्स शामिल हैं।
Bssc Recruitment 2025 आवेदन प्रक्रिया
उम्मीदवार की वेबसाइट पर जाएं। होम पेज पर ऑफिस अटेंडेंट भर्ती के अप्लाई लिंक पर क्लिक करें। आवश्यक डिटेल्स भरकर रजिस्ट्रेशन करें। अपने शैक्षणिक प्रमाण पत्र, खेल उपलब्धियों के दस्तावेज और अन्य जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें। फीस जमा करने के बाद फॉर्म सब्मिट करें। अंतिम चरण में फॉर्म का प्रिंटआउट लेकर सुरक्षित रखें।
यह भर्ती उन उम्मीदवारों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है जो खेल और शारीरिक शिक्षा में दक्ष हैं और सरकारी नौकरी में करियर बनाने की दिशा में कदम रखना चाहते हैं। योग्य और योग्यतम उम्मीदवार इस अवसर का लाभ उठाकर बिहार कर्मचारी चयन आयोग के माध्यम से सरकारी सेवा में शामिल हो सकते हैं।
महत्वपूर्ण लिंक
All Jobs Update Link : Click Here
Official Website Link : Click Here
निष्कर्ष
यदि आपको यह लेख रोजगार के दृष्टिकोण से उपयोगी लगा, तो आप इस रोजगार लेख को अपने आस-पास के अन्य लोगों के साथ साझा करके उनकी सहायता कर सकते हैं।